मेदनीचौकी. स्थानीय थाना क्षेत्र के किरणपुर गांव स्थित मुख्य सड़क पर अनियंत्रित स्कॉर्पियो वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार युवक के गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पहले सूर्यगढ़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित को बेहतर इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया. पीड़ित की पहचान मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के ही देवघरा गांव निवासी पप्पू ठाकुर के 21 वर्षीय पुत्र आशीष भारती के रूप में हुई. पीड़ित ने बताया कि लखीसराय बाजार आ रहे थे. किरणपुर के निकट अनियंत्रित स्कॉर्पियो वहां के चपेट में आकर हादसे का शिकार हो गये.
सड़क दुर्घटना में युवक घायल़, सदर अस्पताल रेफर

सड़क दुर्घटना में युवक घायल़, सदर अस्पताल रेफर
Copied link
सड़क दुर्घटना में युवक घायल़, सदर अस्पताल रेफर