ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत

स्थानीय थाना क्षेत्र के सुरजीचक गांव में एक 20 वर्षीय युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गयी. घटना सोमवार अपराह्न की है.

सूर्यगढ़ा. स्थानीय थाना क्षेत्र के सुरजीचक गांव में एक 20 वर्षीय युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गयी. घटना सोमवार अपराह्न की है. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सीतारामपुर निवासी पवन मंडल के पुत्र अमरजीत मंडल के रूप में की गयी. सूर्यगढ़ा के अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल लखीसराय में पोस्टमार्टम कराया है. अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक को हेड इंज्यूरी आयी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.

कैसे हुआ हादसा

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक ट्रैक्टर के इंजन पर बैठकर खेत जा रहा था. किसी तरह वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और ट्रैक्टर की चपेट में आ गया. ट्रैक्टर से कुचलने से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. पुलिस के मुताबिक मामले को लेकर अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है और न ही ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >