महंत स्टेडियम में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच, यूपी-बिहार के दिग्गज अखाड़े में उतरे

महंत स्टेडियम में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच, यूपी-बिहार के दिग्गज अखाड़े में उतरे

चानन. सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर प्रखंड के इंटौन पंचायत स्थित महंत स्टेडियम में दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज शनिवार को धूमधाम से हुआ. मिट्टी के अखाड़े में पहले दिन एक दर्जन से अधिक पहलवानों ने अपनी ताकत व कौशल का प्रदर्शन किया. इस दंगल को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उमड़ पड़े.

यूपी, बंगाल व झारखंड के पहलवानों का जमावड़ा

प्रतियोगिता के पहले दिन उत्तर प्रदेश के वाराणसी, कानपुर, अलीगढ़, बरेली के अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल के आसनसोल और बिहार के विभिन्न जिलों के पहलवानों ने हिस्सा लिया. शनिवार को अखाड़े में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले. अलीगढ़ के प्रशांत पहलवान ने कुशीनगर (यूपी) के पहलवान को पटखनी देकर जीत दर्ज की. वाराणसी के राजेश व पूर्वी चंपारण के बच्चन पहलवान के बीच का मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा और अंततः बराबरी पर छूटा. स्थानीय पहलवान गोपाल ने यूपी के पहलवान को धूल चटाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी. दिल्ली के विपिन बनाम वाराणसी के शुभम और कानपुर के भूरा बनाम वाराणसी के लालू पहलवान की जोड़ियां भी बराबरी पर रहीं.

बुलेट व पांच लाख के इनामी मुकाबले पर टिकीं नजरें

इस दंगल का सबसे बड़ा आकर्षण चंद्रभान पहलवान व पूर्व जिला पार्षद मसूदन यादव के पुत्र शिक्षक देवन यादव के बीच होने वाली कुश्ती है. इस महामुकाबले के लिए एक बुलेट बाइक व पांच लाख रुपये नगद का भारी-भरकम इनाम रखा गया है. हालांकि, पहले दिन चंद्रभान पहलवान अखाड़े में शामिल नहीं हो सके, जिससे अब दर्शकों की निगाहें रविवार को होने वाले अंतिम दिन के मुकाबले पर टिकी हैं.

कुश्ती प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पूर्व जिला पार्षद मसूदन यादव, शिक्षक केदार यादव, गुड्डू यादव, सुरेश यादव, श्रवण दास, खीरू यादव, धुनी यादव, कामो यादव, श्यामदेव प्रसाद चौरसिया और कृष्णा यादव सहित कई गणमान्य लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >