माघी पूर्णिमा को ले अमरपुर ठाकुरबाडी़ में हुई पूजा

क्षेत्र के अमरपुर गांव ठाकुरबाडी़ में माघी पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को भव्य मेले का आयोजन किया गया

मेदनीचौकी

क्षेत्र के अमरपुर गांव ठाकुरबाडी़ में माघी पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को भव्य मेले का आयोजन किया गया. मेले में मीना बाजार, झूला, तारामाची, ब्रेक डांस आदि आकर्षण का केंद्र रहा. उक्त मेले में अमरपुर, मेदनीचौकी, बंशीपुर, खावा, झपानी, नवटोलिया, हैवतगंज, किरणपुर, हुसैना, अवगिल, लोशघानी, महरना, मिल्की, अभयपुर, सलारपुर, रसुलपुर, बाहाचौकी, हेमजापुर सहित लगभग डेढ़ दर्जन गांव के लोगों मेला देखने पहुचें. लोगों ने अमरपुर किऊल नदी घाट पर पूर्णिमा में गंगा स्नान किया, फिर मेले का लुत्फ उठाया. साज-श्रृगांर व खिलौने की जमकर खरीदारी की और चटपटे चाट व मिठाई का भी आनंद उठाया.

कुश्ती का खेल देख दर्शकों ने उठाया आनंद

अमरपुर मेले में कुश्ती का खेल देखकर मेला में आये दर्शक काफी रोमांचित हुए. हुसैना, लाल दियारा आदि के कई पहलवान कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल हुए. अखाड़ा पर छोटे से बड़े पहलवानों को कुश्ती लड़ते देखा गया. मेले में आये लोगों ने कुश्ती का भी मजे से आनंद उठाया. बताया गया कि कुश्ती प्रतियोगिता में हुसैना का विजेता बना तथा लालदियारा उपविजेता रहा. मेले में प्रशासन की चौकसी बनी रही. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि मेला का आयोजन शांति पूर्वक हुआ.

———————————————————————————————

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >