आज मनेगा विश्व मलेरिया दिवस

हर वर्ष 25 अप्रैल को पूरे दुनिया में मलेरिया दिवस मनाया जाता है.

मलेरिया के रोकथाम और नियंत्रण को लेकर सीएचसी में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

मलेरिया बीमारी को समाप्त करने को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को दिलायी गयी शपथ

सूर्यगढ़ा. विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल को यानी आज शनिवार को मनाया जायेगा. इस मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इससे पूर्व शुक्रवार को सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कड़ी में शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वाईके दिवाकर सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए. यहां स्वास्थ्य कर्मियों को प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रफुल्ल कुमार द्वारा संबंधित बीमारी को समाप्त करने की शपथ दिलायी गयी. मौके पर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि हर वर्ष 25 अप्रैल को पूरे दुनिया में मलेरिया दिवस मनाया जाता है. जिसके उपलक्ष्य में जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थान एवं आगंबाड़ी केंद्रोंवं स्कूलों में संबंधित बीमारी को समाप्त करने के लिए शपथ समारोह का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मलेरिया रोग प्लाज्मोडियम नाम का एक परजीवी है. जिसमें एकल-कोशिका वाला सूक्ष्मजीव होता है.जो मनुष्य में संक्रमित मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है. हर साल 25 अप्रैल को मनाया जाने वाला विश्व मलेरिया दिवस का मुख्य उद्देश्य मलेरिया की रोकथाम और नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक करना है. उन्होंने बताया की मलेरिया फैलने का मूल कारण गंदगी है. इसलिए अपने घर के आसपास जल जमाव नहीं होने दें. जब भी सोयें तो मच्छरदानी का प्रयोग जरूर करें. घर एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें. अगर घर के आस-पास गड्ढा है. उसमें जल-जमाव होता है तो किरोसिन तेल का छिड़काव करें. उन्होंने बताया कि ठंड लगना, सिरदर्द, उल्टी के साथ चक्कर आना, तेज बुखार एवं अत्यधिक पसीने के साथ बुखार का कम होना, बुखार प्रत्येक दिन होना या अंतराल करके लगातार तीन दिन तक होना मलेरिया का मुख्य लक्षण है. इस तरह के लक्षण होने पर तत्काल अपने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर इलाज जरूर करवायें. भीबीडीएस विनोद कुमार चौबे ने बताया कि 25 अप्रैल को मनाये जाने वाले विश्व मलेरिया दिवस को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. शनिवार को भी कार्यक्रम का आयोजन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >