बाइक की ठोकर से वृद्ध की मौत, बाइक सवार जख्मी

बाइक की ठोकर से वृद्ध की मौत, बाइक सवार जख्मी

चानन. प्रखंड के रामपुर-मननपुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक वृद्ध को बाइक सवार को ठोर मार दिया, जिससे वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गयी. वहीं बाइक सवार की हालत गंभीर बनी हुई है हादसे के बाद दोनों को इलाज के लिए स्थानीय क्लिनिक में भर्ती कराया गया. मालूम हो कि रामपुर गांव निवासी करम ठाकुर अपने गांव से मननपुर बाजार जा रहे थे, कि अचानक पीछे से तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने चानन थाना से 2 सौ मीटर की दूरी जोरदार ठोकर मार दी. ठोकर इतनी भयानक था कि सड़क से चालक और करम ठाकुर दोनों 20 फीट दूर खेत में जा गिरे. घटना की सूचना पर चानन थाना पुलिस द्वारा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार कर उसे जमुई भेज दिया गया. बताते चलें कि मोटरसाइकिल चालक नगरदार टॉड निवासी अर्जुन बिंद का पुत्र पवन कुमार अपने घर से रामपुर गांव में गेहूं पीसाने के लिए रामपुर गांव आया था, वहीं से पवन कुमार गेहूं रख कर मननपुर की ओर जा रहा था, इसी दौरान थाना के पास घटना घटी. पुलिस बाइक को जब्त कर मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >