युवाओं को जेप्टो में नौकरी का मिलेगा मौका
लखीसराय. जिला नियोजनालय, लखीसराय के प्रांगण में आगामी 28 अप्रैल 2026 को एक दिवसीय जॉब कैंप-सह-मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जायेगा. इस शिविर में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी ‘जेप्टो’ द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे. जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय ने बताया कि इस संबंध में सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी को व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए निर्देश जारी कर दिये गये हैं. जॉब कैंप के माध्यम से कुल 50 रिक्त पदों पर भर्ती की जायेगी. इसमें मुख्य रूप से ””डीएच एसोसिएट”” (पिकिंग, पैकिंग, सुपरवाइजर आदि) के पद शामिल हैं. चयनित अभ्यर्थियों को दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, चेन्नई और पुणे जैसे बड़े शहरों में कार्य करने का अवसर मिलेगा. इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गयी है. वहीं आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित है तथा चयनित होने के बाद उन्हें 13,500 से 16,200 रुपये प्रतिमाह तक वेतनमान दिया जायेगा. चयन प्रक्रिया में पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं.
किशोरी के अपहरण मामले का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तारसूर्यगढ़ा. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में मानिकपुर थाना की पुलिस ने टोड़लपुर गांव में छापेमारी कर इसी गांव के रहने वाले बिरंची महतो के 20 वर्षीय पुत्र विकास कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक अभियुक्त को मानिकपुर थाना कांड संख्या 51/ 26 मामले में गिरफ्तार किया गया. टोडलपुर गांव से एक 16 वर्षीय किशोरी विगत एक अप्रैल 2026 से अपने घर से गायब थी. किशोरी की मां द्वारा मानिकपुर थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. जिसमें विकास कुमार को नामजद किया गया. ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का है. प्रेमी युगल ने भाग कर शादी रचा ली है.——————————————————————————————————————————
