ई-रिक्शा पर सवार 30 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सात पियक्कड़ भी धराये

होरिल मांझी के पुत्र पुनाक कुमार को एक ई-रिक्शा पर सवार 30 लीटर देसी के साथ गिरफ्तार किया गया.

लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में की गयी दो शराब तस्कर को 30 लीटर देसी शराब व सात पियक्कड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र के गंगाटिया मोड़ के पास से कछियाना निवासी हीरा साव व हलसी प्रतापपुर निवासी होरिल मांझी के पुत्र पुनाक कुमार को एक ई-रिक्शा पर सवार 30 लीटर देसी के साथ गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा टाउन थाना क्षेत्र के संतर मुहल्ला से बिलौरी निवासी संजय पासवान के पुत्र रूदल पासवान, चंपानगर निवासी जगदीश पासवान के पुत्र राधे पासवान, बंगाली मांझी के पुत्र सन्नी दयाल मांझी व नेरी निवासी अमन केवट के पुत्र धरमू केवट तथा बड़हिया से देबू तांती के पुत्र गिरीश तांती, मदन पासवान के पुत्र अमरेंद्र कुमार व महावीर तांती के पुत्र ऋषि तांती को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >