बच्चे का आधार कार्ड बनवाने निकली महिला चार दिन से लापता

वीरुपुर थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है

बड़हिया.

प्रखंड के वीरुपुर थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है. गांव के विकास कुमार की पत्नी पूजा कुमारी बीते शुक्रवार से लापता है. वह अपने बच्चे का आधार कार्ड बनवाने की बात कह कर दोपहर में घर से निकली थी, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी वह अब तक वापस नहीं लौटी है. पति विकास कुमार ने बताया कि वह बाहर रहकर मजदूरी करते हैं और कुछ दिन पहले ही अपने गांव लौटे हैं. उन्होंने बताया कि पूजा कुमारी अचानक बिना किसी सूचना के गायब हो गयी, जिससे परिवार के लोग काफी परेशान हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने वीरुपुर थाना में आवेदन देकर अपनी पत्नी की तलाश की गुहार लगायी है. मामले में वीरुपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आयी है कि पूजा कुमारी का अपने पति के ममेरे भाई से अक्सर बातचीत होती थी. आशंका जतायी जा रही है कि वह उसी के साथ कहीं चली गयी है. पुलिस महिला का जल्द पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >