सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत

जिले के चानन थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव से मननपुर बाजार जाने के क्रम में शुक्रवार को बाइक से गिरकर एक महिला बुरी तरह से घायल हो गयी थी

लखीसराय.

जिले के चानन थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव से मननपुर बाजार जाने के क्रम में शुक्रवार को बाइक से गिरकर एक महिला बुरी तरह से घायल हो गयी थी. जिसकी शनिवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. बाइक से गिरने के बाद महिला को सदर अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को चानन थाना क्षेत्र के संग्रामपुर निवासी श्रवण ठाकुर की 34 वर्षीय पत्नी बबीता देवी अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर मननपुर बाजार जा रही थी कि मननपुर बाजार पहुंचने से पहले वह रस्ता में बाइक के हिचके में आने से गिर पड़ी महिला के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गयी. महिला की मौत के बाद परिजन उसे दाह संस्कार के लिए सदर अस्पताल से अपने गांव लेकर चले गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >