शराबी पति को पत्नी ने कराया गिरफ्तार

शराबी पति को पत्नी ने कराया गिरफ्तार

पीरीबाजार. पीरीबाजार थाना क्षेत्र के कसबा गांव में एक युवक अपने घर में नशे की हालत में पत्नी के साथ गाली-गलौज कर रहा था. पत्नी ने डायल 112 पुलिस को मामले की जानकारी दी. पुलिस ने शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पीरीबाजार थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस ने कसबा गांव के रहने वाले राजेंद्र पासवान के पुत्र छोटू कुमार को गिरफ्तार किया है. सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच में उसके अल्कोहल का सेवन करने की पुष्टि हुई. इसके उपरांत शराबी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी की पत्नी किरण देवी के लिखित बयान पर बयान पर पीरी बाजार थाना में कांड संख्या 62/25 के तहत मामले की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >