15 जून तक होगी गेहूं की सरकारी खरीदारी

15 जून तक होगी गेहूं की खरीदारी

236 एमटी गेहूं की होगी खरीदारी का लक्ष्य

सभी पैक्स अध्यक्ष व व्यापार मंडल के अलावे आईएफसी को गेहूं खरीदी को लेकर दिया लक्ष्य

उत्पादन के मुकाबले बहुत ही कम है गेहूं खरीद का लक्ष्य

लखीसराय

जिले में एक अप्रैल से गेहूं खरीदी की तिथि तय कर दी गयी है. गेहूं की खरीदी को लेकर खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण के सचिव अभय कुमार सिंह ने डीएम को पत्र लिखा है. इस बार कृषि विभाग अनुमानित उत्पादन से काफी कम खरीदी का लक्ष्य जिले में रखा गया है. इस बार पैक्स अध्यक्ष व व्यापार मंडल के अलावा भारतीय खाद्य निगम को भी गेहूं की खरीदी करना है. रबी विपणन मौसम 2026-27 में जिले के सभी पैक्स अध्यक्ष व्यापार मंडल द्वारा मात्र 236 एमटी गेहूं की खरीदी का लक्ष्य है. जबकि जिला कृषि विभाग द्वारा एक लाख 52 हजार 33 सौ एमटी गेहूं की जिले में उत्पादन अनुमानित किया गया है. इस तरह गेहूं के उत्पादन के मुकाबले शून्य खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. सरकार द्वारा न्यूनतम निर्धारित मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल खरीदी किया जाना है. गेहूं की खरीदी एक अप्रैल से 15 जून तक किया जाना है.

बोले अधिकारी

इस संबंध में जिला सहकारिता पदाधिकारी सुमन कुमारी ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा पंचायत वार गेहूं उत्पादन का रिपोर्ट जिला सहकारिता को उपलब्ध कराया जायेगा. जिसके बाद 236 एमटी को उत्पादन से भाग देकर लक्ष्य के प्रखंडवार वितरण किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >