बारिश के आसार, फिर भी नहीं मिलेगी राहत, धूप और उमस बढ़ाएगी परेशानी

Weather Update: जमुई शहर के सुरेशपुरम स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के समीप अवस्थित श्री सर्वदेव दिव्य धाम में आयोजित पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के चौथे दिन नगर भ्रमण शोभायात्रा निकाली गई. देवी-देवताओं की सुसज्जित प्रतिमाओं, वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक जयघोषों के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और मार्गभर हुई पुष्पवर्षा ने आयोजन को भव्य बना दिया.

लखीसराय से अजीत सिंह की रिपोर्ट

Weather Update: आसमान में बादल हैं, बारिश की संभावना भी है, लेकिन लखीसराय के लोगों को फिलहाल उमस और गर्मी से राहत मिलने के संकेत नहीं दिख रहे हैं. सोमवार को मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने वाला है, जहां दिनभर धूप और नमी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है.

किसानों की बढ़ी चिंता, बारिश का इंतजार

पिछले दो दिनों से आसमान में बादल मंडरा रहे हैं, लेकिन अपेक्षित बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है. धान रोपनी की तैयारी कर रहे किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं. मौसम विभाग ने सोमवार शाम तक 50 प्रतिशत से अधिक बारिश की संभावना जताई है.

मानसून कमजोर, नहीं हो रही झमाझम बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बिहार में मानसून प्रवेश कर चुका है, लेकिन फिलहाल इसकी सक्रियता कमजोर बनी हुई है. इसी कारण अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश नहीं हो पा रही है. हालांकि अगले दो दिनों के बाद हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना बन रही है.

शाम को मिल सकती है राहत

दिन के समय तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि शाम के समय यदि बारिश होती है तो तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है.

ALSO READ: जंगल-पहाड़ों के बीच विराजती हैं मां जलप्पा, संतान सुख की मन्नत लेकर पहुंचते हैं श्रद्धालु

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >