एसएसबी की डी-माइनिंग ऑपरेशन में हथियार व कारतूस बरामद

पीरीबाजार थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से चली इस कार्रवाई में विस्फोटक खोजी श्वान, डीप सर्च मेटल डिटेक्टर व ड्रोन की मदद ली गयी.

पीरीबाजार/सूर्यगढ़ा.प्रखंड अंतर्गत कजरा क्षेत्र में एसएसबी की 16वीं वाहिनी ने डी-माइनिंग ऑपरेशन चलाकर हथियार और कारतूस बरामद किये गये. कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया के निर्देश पर बुधवार को ‘डी’ कंपनी एसएसबी कजरा ने श्री गोविंद कुमार (डीसी/ऑप्स) के नेतृत्व में हददिया, दुद्धम व मनियारा गांव के पहाड़ी-जंगली इलाके में अभियान चलाया. पीरीबाजार थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से चली इस कार्रवाई में विस्फोटक खोजी श्वान, डीप सर्च मेटल डिटेक्टर व ड्रोन की मदद ली गयी. करीब चार घंटे की सघन तलाशी के बाद हददिया गांव से दूर पहाड़ी क्षेत्र में पत्थरों के बीच दबाकर रखे गये एक देसी मस्कट गन, एक सिलिंग, आठ एमएम के छह कारतूस, .380 एमएम के दो कारतूस व 7.62 एमएम का एक खाली खोखा बरामद किया गया. अभियान में कंपनी कमांडर निरीक्षक प्रदीप बर्मन समेत एसएसबी के जवान व पीरी बाजार थाना के एएसआई कुमार लड्डू शामिल रहे. ——————————————————————————

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >