राज्यस्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता अंडर-14, 17 व 19 महिला टीम भोजपुर रवाना

वालीबॉल अंडर-14, 17 व 19 महिला टीम भोजपुर रवाना

लखीसराय बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तहत आयोजित राज्यस्तरीय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए स्थानीय अंडर-14, 17 एवं 19 महिला टीम मंगलवार को भोजपुर के लिए रवाना हुई. अलग-अलग उम्र वर्ग के तीनों वर्ग की महिला टीम को गांधी मैदान स्थित खेल भवन से जिला खेल पदाधिकारी मृणाल रंजन की अनुपस्थिति में शारीरिक शिक्षक दिनेश कुमार एवं नीरज कुमार निराला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. खेल भवन कर्मी कुंदन कुमार ने बताया कि भोजपुर में 16 से 20 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्र से ट्रायल के आधार पर बेहतर खिलाड़ी का चयन जिला टीम के लिए किया गया था. जिसे राज्य स्तर के प्रतियोगिता के लिए भेजा गया है. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी का चयन राज्य स्तरीय टीम के लिए किया जायेगा. तीनों टीम के साथ अलग-अलग कोच व मैनेजर को खिलाड़ी के उत्साहवर्धन व अन्य सुविधा प्रदान करने के लिए साथ भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >