विश्व हिंदू परिषद ने उरैन में मनाया रामोत्सव

प्रखंड के उरैन गांव स्थित दुर्गा मंदिर व मझीयामा गांव स्थित हनुमान मंदिर में रविवार को विश्व हिंदू परिषद ने रामोत्सव मनाया

सूर्यगढ़ा प्रखंड के उरैन गांव स्थित दुर्गा मंदिर व मझीयामा गांव स्थित हनुमान मंदिर में रविवार को विश्व हिंदू परिषद ने रामोत्सव मनाया. जिसकी अध्यक्षता विहिप जिला मंत्री बंटी कुमार ने किया. जबकि मुख्य अतिथि के रूप में दक्षिण बिहार के प्रांत टोली समरसता प्रमुख भूपेंद्र कुमार व विहिप के मुंगेर विभाग मंत्री प्रनाथ भारत शामिल हुए. उन्होंने बताया कि भगवान राम विष्णु के सातवें अवतार थे. रघुकुल के राजा माता कौशल्या और दशरथ के पुत्र है. वे मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाते हैं. क्योंकि उन्होंने जीवन के हर रिश्ते पुत्र, पति, राजा में धर्म और आदर्श स्थापित किया. उनका 14 वर्ष का वनवास रावण का वध और रामराज की स्थापना सत्य व आदर्श जीवन का प्रतीक है. भगवान राम ने शबरी के जूठे बेर खायें, केवटराज निषाद को अपना प्रिय मित्र बनाया. भगवान राम और सीता माता आदर्श पती-पत्नी, राम, लक्ष्मण, भरत सभी का बंधुप्रेम, पिता आज्ञा पालन के लिए वनवास जाना ऐसे अनेक प्रसंग हैं. मौके पर श्रवण कुमार, कविंद्र कुमार, संजीत कुमार, मन्नु महतो, विजय वर्मा, डोमन महतो, अखिलेश कुमार, संजय कुमार, सुरेश शर्मा, उमेश राज, दामोदर साव, मोहन राम, उपेंद्र शाह, संजय कुमार, केदार साव, विलास सिंह, बबलू पंडित, अभिषेक कुशवाहा, ब्रजेश कुशवाहा, पंकज महतो, बेचन राम, मनोहर कुमार एवं शंभू पासवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >