बड़हिया के विकाश 72वीं सीनियर नेशनल कबड्डी में दिखायेंगे दम

भावेश कुमार के मार्गदर्शन में खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हैं.

बड़हिया. गुजरात के बड़ोदरा स्थित न्यू सामा इंडोर स्टेडियम में 24 से 27 फरवरी तक आयोजित होने वाली 72वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में इस बार जिले के प्रतिनिधित्व बड़हिया के विकास कुमार उर्फ कन्हैया करेंगे. बिहार टीम में उनका चयन होने से पूरे इलाके में खुशी की लहर है. चार दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के राज्यों की टीमें भाग लेंगी. इसके अलावा रेलवे और सर्विसेस की टीमें भी खिताब के लिए मुकाबला करेंगी. प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल प्रेमियों में भी उत्साह चरम पर है. बड़हिया नगर परिषद के वार्ड संख्या चार निवासी राजीव कुमार सिंह के पुत्र विकास जिले से एकमात्र खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किये गये हैं. सीमित संसाधनों के बीच निरंतर अभ्यास और कड़ी मेहनत के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है. इससे पहले भी वे विभिन्न स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं. बिहार टीम की कमान पटना के सत्यम कुमार के हाथों में है, जबकि टीम कोच भावेश कुमार के मार्गदर्शन में खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हैं. टीम का लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करना है. गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर प्रो कबड्डी लीग की नजर रहती है. बेहतर प्रदर्शन की स्थिति में खिलाड़ियों को पीकेएल में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है. विकास के चयन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि विकास राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा से बड़हिया और बिहार का नाम रोशन करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >