युवक का पिस्टल लहराते वीडियो हुआ वायरल, प्राथमिकी

श्रीश्री 108 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान शुक्रवार की रात एक युवक का डीजे के धुन पर पिस्टल लहराते हुए डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है.

लखीसराय. जिले के हलसी थाना क्षेत्र के बल्लोपुर गांव में चल रहे नौ दिवसीय श्रीश्री 108 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान शुक्रवार की रात एक युवक का डीजे के धुन पर पिस्टल लहराते हुए डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसे संज्ञान में लेते हुए हलसी थाना की पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि युवक का पिस्टल लहराते वीडियो वायरल मामले में संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया गया है. युवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >