देशव्यापी प्रदर्शन के तहत आतंकवाद व पाकिस्तान का फूंका पुतला

रेलवे स्टेशन स्थित शहीद द्वार के पास पहलगाम में हुए आतंकी हमले के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला दहन किया.

पहलगाम हमले के विरोध में विहिप-बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

लखीसराय. विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा शुक्रवार को रेलवे स्टेशन स्थित शहीद द्वार के पास पहलगाम में हुए आतंकी हमले के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला दहन किया. विरोध प्रदर्शनों में घटना से मर्माहत लोगों ने आक्रोशित स्वर में आतंकवाद से ग्रसित मानसिकता का समूल नाश करने का संकल्प व्यक्त किया. विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री बंटी कुमार ने बताया कि दुनिया को पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से मुक्त कर पाक अधिकृत कश्मीर को जिहादी चंगुल से छुड़ा कर पुन: भारत में मिलाया जाय. कश्मीरी लोगों की समृद्धि पर्यटन पर आधारित है और इस घटना के माध्यम से उसके पर्यटन उद्योग को समाप्त कर घाटी को दिवालिया घोषित करने जो षड्यंत्र रचा गया है, लेकिन वे इसमें सफल नहीं होंगे. उन्होंने कहा कि अब इस घटना को लेकर भारत सरकार के कड़े कूटनीतिक कदमों और आतंकवाद को निरंतर पल्लवित व पोषित करने के कारण नापाक पाकिस्तान संपूर्ण विश्व में अब पूरी तरह से अलग-थलक पड़ गया है. अब पाकिस्तान अपने कुकर्मों के लिए दंड भुगतने को तैयार किया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पहलगाम की घटना सिर्फ एक सामान्य आतंकवादी हमला नहीं बल्कि, देश की संप्रभुता तथा हिंदू समाज के समक्ष एक बड़ी चुनौती है. अब सीमा पार की लड़ाई तो सरकार ने लड़नी शुरू कर दी है और देश को विश्वास है कि उसके अपेक्षित परिणाम भी शीघ्र देखने को मिलेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >