LAKHISARI त्याग, समर्पण, वीरता व पराक्रम के मिसाल थे वीर भामाशाह

शहर के नया बाजार स्थित साहू समाज, तैलिक पंचायत भवन में भामाशाह जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी.

लखीसराय से राजेश कुमार की रिपोर्ट LAKHISARI NEWS :

शहर के नया बाजार स्थित साहू समाज, तैलिक पंचायत भवन में भामाशाह जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता तेली साहू समाज के जिलाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने की तथा मंच संचालन गोपी साहू द्वारा किया गया. इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में भामाशाह जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया. कार्यक्रम में भामाशाह जी के त्याग, समर्पण, वीरता एवं पराक्रम को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया. सभी वक्ताओं ने समाज को एकजुट होकर मुख्यधारा में आगे बढ़ने तथा संगठन की शक्ति को सुदृढ़ करने का संदेश दिया. मौके पर दिनेश साहू, अशोक साहू, नरेश चंद्र साहू, संजीव कुमार साहू, वैभव राज, मयंक कुमार, आयुष कुमार, अश्विनी साहू, संजीव कुमार, अजय कुमार, नंदकिशोर साहू, प्रमोद साहू, रामानंद साहू, नरेश साहू, संतोष कुमार, शत्रुघ्न प्रसाद, अरुण कुमार, सौरभ राज, पप्पू साहू, सुनील प्रसाद, अशोक कुमार, पियूष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >