सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम का होगा क्रियान्वयन

सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम का होगा क्रियान्वयन

लखीसराय.

वर्ष 2004 में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम प्रारंभ किया गया था व 2023 में इसे पुनः प्रखंड स्तर पर लागू किया गया. हाल ही में अप्रैल 2025 में भारत सरकार द्वारा संशोधित फाइलेरिया उन्मूलन गाइडलाइन जारी की गयी. इसका 2026-27 से क्रियान्वयन किया जायेगा. इस गाइडलाइन से संबंधित विस्तृत उन्मुखीकरण कार्यक्रम बुधवार को वर्चुअल माध्यम से किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. श्यामा राय, अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, फाइलेरिया ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत व अभिनंदन किया. विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्टेट एनटीडी कोऑर्डिनेटर डॉ. राजेश पांडेय ने संशोधित फ़ाइलेरिया उन्मूलन गाइडलाइन के बारे में प्रतिभागियों को विस्तार से जानकारी दी. लखीसराय के जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकरी डॉ राकेश कुमार ने बताया कि नयी गाइडलाइन आने के बाद जिला के लिए माइक्रो प्लान बनाकर सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम चलाया जायेगा एवं सभी प्राथमिक केंद्र प्रभारी को भी नयी गाइडलाइन के बारे में अवगत कराया जायेगा. 0

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >