दो साल के बच्चे की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

लखीसराय के औरैया गांव में दो वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान मौत। परिजनों ने गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के औरैया गांव में दो वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान मौत का मामला सामने आया है. घटना के बाद परिजनों ने टाउन थाना में आवेदन देकर गांव के ही कुछ लोगों पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू करने की बात कही है.

मृतक की पहचान औरैया निवासी सतीश कुमार के दो वर्षीय भतीजे लड्डू कुमार उर्फ अभय राज के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को बच्चा घर के पास खेल रहा था. इसी दौरान गांव के सतीश मंडल और दिवाकर कुमार के पुत्र उमाशंकर कुमार, सत्यम कुमार और गोगा कुमार कथित रूप से बच्चे को उठाकर अपने घर ले गये.

आवेदन में बताया गया है कि कुछ देर बाद जब बच्चे के पिता घर लौटे तो सतीश मंडल और दिवाकर कुमार ने बताया कि उनका पोता उनके घर में सो रहा है. इसके कुछ देर बाद उमाशंकर मंडल बच्चे को बेहोशी की हालत में परिजनों के घर छोड़कर चला गया.

परिजन बच्चे को तत्काल लखीसराय के एक चिकित्सक के पास ले गये. चिकित्सक ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया. पटना में इलाज के दौरान 18 अगस्त को बच्चे की मौत हो गयी.

पूर्व विवाद में धमकी देने का भी आरोप

सतीश कुमार ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि कुछ दिन पहले दिवाकर मंडल और उसके परिवार के साथ उनका विवाद हुआ था. आरोप है कि विवाद के दौरान दिवाकर मंडल ने एक महीने के भीतर जान से मारने की धमकी दी थी.

परिजनों का दावा है कि घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर दिवाकर मंडल का बेटा और भतीजा बच्चे को गोद में उठाकर अपने घर की ओर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

पुलिस ने कहा, जांच के बाद होगी कार्रवाई

टाउन थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि औरैया गांव में एक बच्चे की मौत की सूचना मिली है. परिजनों की ओर से आवेदन दिया गया है. आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >