महिला समेत दो तस्कर व चार शराबी गिरफ्तार

महिला समेत दो तस्कर व चार शराबी गिरफ्तार

लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस ने सोमवार की देर शाम छापेमारी अभियान चलाकर अलग-अलग जगहों से एक महिला समेत दो तस्करों को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया. इस दौरान चार शराब पीने वाला भी पुलिस के हत्थे चढ़ा, सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि हलसी थाना क्षेत्र के कैंदी से परमेश्वर मांझी के पुत्र लाछो देवी को ढाई लीटर तथा प्रतापपुर से सहदेव चौधरी के पुत्र पप्पू चौधरी को एक लीटर देसी शराब के गिरफ्तार किया गया. वहीं किऊल के रामसीर से उदय राम के पुत्र कुंदन कुमार व बड़हिया से सुरेश सिंह के पुत्र किशन कुमार सिंह, शिबू यादव के पुत्र मुकेश यादव व अशोक सिंह के पुत्र रूपेश कुमार को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >