शराब के साथ दो तस्कर व पांच शराबी गिरफ्तार

उत्पाद थाना पुलिस ने विभिन्न जगहों से शराब के साथ दो तस्कर व पांच शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

लखीसराय उत्पाद थाना पुलिस ने विभिन्न जगहों से शराब के साथ दो तस्कर व पांच शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि टाउन थाना क्षेत्र के अभिमन्यु चौक के पास से संतर मुहल्ला निवासी कमल यादव के पुत्र मुकेश यादव को 750 एमएल के विदेशी शराब तथा पीरीबाजार बेलदारी निवासी आनंद बिंद के पुत्र मुन्ना बिंद को चार लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया. इसके अलावा पीरीबाजार से युगल सिंह के पुत्र शत्रुध्न कुमार, चानन मानपुर निवासी मानिक बिंद के पुत्र सतीश बिंद, टाली कोड़ासी से कटेहर निवासी रामबली महतो के पुत्र निशांत राज, बड़हिया से आनंदी महतो के पुत्र विकाश कुमार, गोलभठ्ठा निवासी रामस्वरूप सहनी के पुत्र सूलन सहनी को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >