दो विद्यालयों ने एक-दूसरे से शैक्षणिक गतिविधियों को किया साझा

प्रखंड के पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय खुटहा में “ट्यूनिंग ऑफ स्कूल” कार्यक्रम के तहत एक प्रेरणादायक शैक्षिक आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया

बड़हिया. प्रखंड के पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय खुटहा में “ट्यूनिंग ऑफ स्कूल” कार्यक्रम के तहत एक प्रेरणादायक शैक्षिक आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन वरीय शिक्षक डॉ. मनोज कुमार चौधरी के निर्देशन में हुआ, जबकि अध्यक्षता प्रभारी भागीरथ झा ने की. इस अवसर पर पिपरिया प्रखंड से उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोहनपुर की प्रधानाध्यापिका प्रियम्या कुमारी के नेतृत्व में चार शिक्षक व 30 छात्र-छात्राओं की टीम विद्यालय पहुंची. कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत-गान व स्वागत उद्बोधन के साथ हुई. इसके पश्चात दोनों विद्यालयों के बीच शिक्षण पद्धतियों, शैक्षिक गतिविधियों व अनुभवों का आदान-प्रदान किया गया, जिससे छात्रों को नई सीख मिली. आगत विद्यार्थियों ने विद्यालय के पुस्तकालय, प्रयोगशाला, आईसीटी कक्ष, वर्ग कक्ष, शिक्षक सदन, खेल मैदान व परिसर का अवलोकन किया. साथ ही पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की. कार्यक्रम के दौरान भाषण, अंताक्षरी, कविता वाचन व अन्य रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गयीं, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपसी सहयोग व आत्मीयता का परिचय दिया. इस अवसर पर मोहनपुर विद्यालय के शिक्षक राजीव कुमार, भारत कुमार व ज्योति कुमारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम में शिक्षक चुनचुन कुमार, बेलाल अहमद, प्रशांत कुमार सिन्हा, संजीव कुमार चौधरी, विजेंद्र कुमार, रतन कुमार, बुलबुल कुमार, धीरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, विकास कुमार, खुशबू कुमारी एवं कुमारी ज्योति शामिल हुए. कार्यालय सहायक सत्यम कुमार, मौसम कुमार, कृष्णदेव मांझी एवं रात्रि प्रहरी पप्पू कुमार की भी सक्रिय भागीदारी रही. साथ ही लखीसराय वन विभाग के फॉरेस्टर कुमुद कुमार एवं वनरक्षी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ायी. अंत में छात्रा रानी कुमारी के विदाई गीत एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >