बड़हिया. थाना क्षेत्र के फदरपुर के समीप रविवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक व बालक घायल हो गये. घायलों की पहचान शेखपुरा जिले के सरमेरा निवासी सुनील यादव के 20 वर्षीय नगेंद्र कुमार व रूदल यादव के 10 वर्षीय छतिश कुमार के रूप में की गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बाइक से बड़हिया बाजार से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान फदरपुर के पास सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बड़हिया पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. इस दौरान नगेंद्र कुमार के दाहिने हाथ में गंभीर चोट पायी गयी, जिसे डॉक्टरों ने फ्रैक्चर बताया. स्थिति को गंभीर देखते हुए नगेंद्र कुमार को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया. वहीं दूसरे घायल का इलाज अस्पताल में जारी है. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
फदरपुर के पास ई-रिक्शा की टक्कर से दो लोग घायल, एक का हाथ फैक्चर
थाना क्षेत्र के फदरपुर के समीप रविवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक व बालक घायल हो गये
