लखीसराय व सूर्यगढ़ा नप सशक्त स्थायी समिति का चुनाव अब 18 को

लखीसराय व सूर्यगढ़ा नगर परिषद की स्थायी सशक्त कमेटी का 18 अप्रैल को चुनाव होना है. पूर्व में बिहार के सभी नगर परिषद 20 अप्रैल तक चुनाव कर लेना था

स्थायी सशक्त समिति सदस्य के चुनाव हो जाने से अपने सही फैसले का होंगे स्वयं मालिक तीन सदस्यों को चुनेंगे नप के 33 वार्ड सदस्य, तीन से अधिक हो सकते है अधिक उम्मीदवार बड़हिया में 20 अप्रैल को होगा नप सशक्त स्थायी समिति का चुनाव लखीसराय. लखीसराय व सूर्यगढ़ा नगर परिषद की स्थायी सशक्त कमेटी का 18 अप्रैल को चुनाव होना है. पूर्व में बिहार के सभी नगर परिषद 20 अप्रैल तक चुनाव कर लेना था, लेकिन अपरिहार्य कारण से इसकी तिथि बढ़ा ली गयी है. आगामी 25 अप्रैल तक सभी नगर परिषद में स्थायी सशक्त कमेटी के सदस्यों का चुनाव होना है. हालांकि इस बीच लखीसराय व सूर्यगढ़ा नगर परिषद में स्थायी सशक्त समिति चुनाव 18 अप्रैल को होगा, जबकि बड़हिया नगर परिषद में स्थायी सशक्त समिति का चुनाव 20 अप्रैल को होगा. स्थायी सशक्त समिति के सदस्यों के निर्वाचित होने के बाद सदस्य अपना फैसला स्वयं ले सकेंगे. इस बार चुनाव कराने से अब वार्ड पार्षद का भी स्थायी सशक्त समिति की बैठक में कुछ मान सम्मान रहेगा. क्योंकि उनके ही वोट से स्थायी सशक्त समिति के सदस्य बन पायेंगे. 18 अप्रैल को एसडीओ कार्यालय में यह चुनाव प्रक्रिया होनी है. इस संबंध में नप ईओ प्रभात रंजन ने बताया कि लखीसराय नप के सशक्त स्थायी समिति का चुनाव 18 अप्रैल को होना है. पूर्व 20 अप्रैल तक सभी नगर परिषद को चुनाव कराना था, जिसे बढ़ाकर 25 अप्रैल तक किया गया है. चुनाव में नगर परिषद के कर्मियों का कोई भूमिका नहीं होगी. चुनाव एसडीओ कार्यालय में कराया जाना है. जिसमें सभी वार्ड पार्षद वोटर होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >