बड़हिया. उत्पाद थाना पुलिस ने बड़हिया रेलवे स्टेशन के समीप से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गयी, जिसमें बताया गया था कि कुछ युवक बैग में शराब लेकर गुजरने वाले हैं. सूचना मिलते ही एसआई प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी की. तलाशी के दौरान दोनों युवकों के बैग से भारी मात्रा में शराब बरामद की गयी. पुलिस ने 180 एमएल के 45 पीस टेट्रा पैक (ट्विन टावर) तथा रॉयल स्टैग 750 एमएल की नौ बोतल शराब जब्त की है. गिरफ्तार तस्करों की पहचान लखीसराय जिले के अमहरा निवासी अवधेश दास के 19 वर्षीय पुत्र करण कुमार और पटना जिले के रामकृष्ण नगर निवासी शंकर प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि शराब के स्रोत और नेटवर्क का पता लगाया जा सके. इस अभियान में उत्पाद थाना की पुलिस टीम की अहम भूमिका रही.
दो तस्कर गिरफ्तार, 45 टेट्रा पैक व नौ बोतल शराब जब्त
उत्पाद थाना पुलिस ने बड़हिया रेलवे स्टेशन के समीप से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गयी
