बाइक, ऑटो व मैजिक की टक्कर में बाइक सवार दो व्यक्ति की मौत, एक जख्मी

बाइक, ऑटो व मैजिक की टक्कर में बाइक सवार दो व्यक्ति की मौत, एक जख्मी

लखीसराय-हलसी मुख्य मार्ग में गिद्धा व कोली गांव के बीच बुधवार देर शाम की घटना

बाइक पर सवार तीन व्यक्ति तिलक समारोह में में शामिल होने के लिए जा रहे थे शिवडीह गांव

हलसी. लखीसराय-हलसी मुख्य मार्ग पर गिद्धा एवं कोली गांव के बीच रफ्तार का कहर ने एक बार फिर दो जिंदगी को छीन लिया. यहां सड़क हादसे में बाइक सवार दो व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि एक घायल का सदर अस्पताल लखीसराय में इलाज चल रहा है. सूत्रों के मुताबिक मृतक जमुई जिला के लछुआड़ फतेहपुर निवासी संदीप महतो के पुत्र कौशल कुमार एवं बरबीधा निवासी सोहरायन महतो बताये जा रहे है. जबकि राता गांव का रहने वाला सोफेंद्र महतो के 17 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार का सदर अस्पताल लखीसराय में इलाज चल रहा है. घटना के बाद लखीसराय हलसी मुख्य मार्ग में जाम की स्थिति बनी हुई है.

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति राता गांव के दरबारी महतो के यहां से तिलक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा शिवडीह गांव जा रहे थे. तभी गिद्धा व कोली गांव के बीच बाइक, ऑटो व टाटा मैजिक गाड़ी की आपस में भिड़ंत हो गयी. बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने की वजह से घटना घटी है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही बीडीओ अर्पित आनंद, रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष चुन्नू कुमार, हलसी के अपर थानाध्यक्ष रंजीत रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरु की. वहीं अपर थानाध्यक्ष रंजीत रंजन ने बताया कि मृतक के बारे में एक के जमुई व एक शेखपुरा जिले के होने की बात कही जा रही है. दोनों शवों के पूरी तरह शिनाख्त की कोशिश की जा रही है तथा परिजनों को सूचना भेजी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >