महिला सहित दो शराब तस्कर गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में छापेमारी कर महिला शराब तस्कर सहित दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है.

लखीसराय. उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में छापेमारी कर महिला शराब तस्कर सहित दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से पुलिस ने देशी व विदेशी शराब भी बरामद की है. इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के सिंगारपुर से सिंगारपुर मुसहरी वार्ड नंबर तीन निवासी स्व. यदु मांझी के पुत्र सुधीर मांझी को नौ सौ एमएल महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. जबकि किऊल थाना क्षेत्र के किऊल नदी से समस्तीपुर जिला के मुस्तफापुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड नंबर सात निवासी सुनील कुमार गुप्ता की पत्नी गुंजा देवी को 12 लीटर छह सौ एमएल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. जिसमें 180 एमएल की 70 पीस ऑफिसर च्वाइस शराब शामिल थी. दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >