दो शराब तस्कर व तीन शराबी गिरफ्तार

धर-पकड़ अभियान के दौरान अवैध महुआ शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

लखीसराय. नशा उन्मूलन अभियान के तहत उत्पाद पुलिस द्वारा गुरुवार की शाम से शुक्रवार तक चलाये गये धर-पकड़ अभियान के दौरान अवैध महुआ शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं नशे की हालत में तीन शराबियों को भी पुलिस ने दबोचा है. उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार से मिली जानकारी के जिले के बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र के धनबह मोड़ के पास से धनबह गांव के विलायती मंडल के पुत्र अमलेश कुमार व सुनील तांती के पुत्र सोहन कुमार को दो लीटर महुआ चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. जबकि टाउन थाना क्षेत्र के झंरझरिया पुल के पास से जोकमैला गांव के रामाशीष मंडल के पुत्र सूरज कुमार, अमहरा थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव के सुरेंद्र दास के पुत्र राहुल दास एवं सेवक यादव के पुत्र जीवन कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मेडिकल जांच के उपरांत न्यायिक प्रक्रिया में भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >