ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो जख्मी

ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो जख्मी

मेदनीचौकी. सूर्यगढ़ा-माणिकपुर पीडब्ल्यूडी सड़क पर गोपालपुर (चमरूचक) के पास मंगलवार को ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक चालक के साथ पीछे बैठे साथी सवार जख्मी हो गया. घटना करीब दोपहर साढ़े 11 बजे की है. घटना की सूचना माणिकपुर थाना को मिलने पर पुलिस घटना स्थल का जायजा लिया. इससे पूर्व स्थानीय लोगों ने जख्मी को सूर्यगढ़ा अस्पताल ले गया. माणिकपुर थानाध्यक्ष चंदना कुमारी ने बताया कि जब तक पुलिस सूर्यगढ़ा अस्पताल जख्मी को देखने पहुंची तब तक अस्पताल के चिकित्सक प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से जख्मी को लखीसराय रेफर कर दिया. जख्मी की पहचान माणिकपुर थाना के लक्ष्मीपुर निवासी उमेश पासवान के पुत्र मिथुन पासवान और लक्ष्मण पासवान के रूप में किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक सूर्यगढ़ा के तरफ से आ रहा था और ट्रैक्टर माणिकपुर के तरफ से जा रहा था, गोपालपुर चमरूचक के पास संतुलन बिगड़ने से दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गया. जिससे बाइक सड़क किनारे डोभा में चला गया. डोभा में पानी होने के कारण बाइक पर पीछे बैठे साथी सवार को कम चोट आई है लेकिन बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >