दो दिवसीय नाड़ी प्रशिक्षण शिविर का समापन

आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान के चानन शाखा प्रशिक्षक रघुवीर मंडल के नेतृत्व में बुधवार को आयोजित दो दिवसीय नाड़ी प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया.

चानन. आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान के चानन शाखा प्रशिक्षक रघुवीर मंडल के नेतृत्व में बुधवार को आयोजित दो दिवसीय नाड़ी प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया. प्रखंड के कन्या उच्च विद्यालय मननपुर मे नाड़ी परीक्षण शिविर का उद्घाटन इटौन पंचायत समिति प्रतिनिधि बजरंगी साव, समाजसेवी रामानंद वर्मा, बंटी वर्मा, प्रशिक्षक रघुवीर मंडल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान के मुख्य केंद्र बेंगलुरु से आये योग चिकित्सक डॉ संजय कुमार द्वारा बारी-बारी से कुल 15 महिला-पुरुषों की शारीरिक जांच कर दवा दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >