सूर्यगढ़ा. थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनुपुर गांव के समीप एनएच 80 पर सोमवार की देर शाम हाइवा ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि हाइवा लखीसराय से मुंगेर की ओर जा रहा था, वहीं बाइक मुंगेर से लखीसराय की ओर जा रही थी. आशंका जतायी जा रही है कि आमने-सामने की टक्कर में घटना घटित हुई है. घटना में शव क्षत-विक्षत हो गया. बाइक नयी थी और उसपर जमुई जिला से निबंधित नंबर बीआर 46 टी 1484 अंकित था. घटना के बाद ग्रामीणों के आक्रोश की वजह से एनएच 80 पर जाम हो गया. पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गयी है. मृतक के मोबाइल के माध्यम से लोगों ने परिजनों से बातकर घटना की सूचना दी. जिसमें मृतकों की पहचान जमुई जिला के मंझवे निवासी दीपक कुमार व जमुई निवासी दिलीप कुमार के रूप में की गयी. बाइक भी दीपक कुमार के नाम से ही निबंधित बतायी जा रही है.
हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत
थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनुपुर गांव के समीप एनएच 80 पर सोमवार की देर शाम हाइवा ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी
