माउंट लिटरा जी स्कूल के छात्रों का ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन

माउंट लिटरा जी स्कूल के छात्रों का ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन

सफल छात्रों को स्कूल चेयरमेन ने किया सम्मानित

लखीसराय. माउंट लिटरा जी स्कूल छात्रों ने सत्र 2025-26 में आयोजित सीनियर ओलंपियाड फाउंडेशन ओलंपियाड परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है. विद्यार्थियों ने इंटरनेशनल मैथेमेटिक्स ओलंपियाड नेशनल साइंस ओलंपियाड व इंटरनेशनल कंप्यूटर साइंस ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. इसमें गणित ओलंपियाड में विद्यालय के 17 छात्रों ने गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस प्राप्त किया, जबकि दो छात्रों ने गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने स्कूल स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त किया. वहीं विज्ञान ओलंपियाड की परीक्षा में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ गोल्ड मेडल ऑफ एक्सलेंस अपने नाम किया. कक्षा स्तर पर छात्रों ने उत्कृष्ट रैंक हासिल की. जबकि कंप्यूटर साइंस ओलंपियाड में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करते हुए छात्र शिवांशु शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर इंटरनेशनल गोल्ड मेडल जीता. इसके अतिरिक्त 11 छात्रों ने गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन व कई छात्रों ने जोनल सिल्वर मेडल प्राप्त किया. इसे लेकर मंगलवार को विद्यालय के चेयरमैन संजीव कुमार स्नेही ने सभी विजेता छात्रों को ओलंपियाड मेडल से सम्मानित किया. साथ ही उनके अभिभावकों व शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन व अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >