समाज को नयी दिशा दिखा रहे डॉ आंबेडकर के विचार : डीएम
समाज को नयी दिशा दिखा रहे डॉ आंबेडकर के विचार : डीएम
समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में मनायी गयी बाबा साहेब की जयंती
लखीसराय. समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में मंगलवार को बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. मौके पर डीएम नीरज कुमार सहित उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कर्मियों ने डॉ आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. उनके आदर्शों व विचारों को आत्मसात करने, डॉ आंबेडकर के आदर्शों को अपनाने व समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया. इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि डॉ आंबेडकर ने समाज में समानता, न्याय व अधिकारों की स्थापना के लिए जो योगदान दिया, वह सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा. उनके विचार आज भी समाज को एक नयी दिशा प्रदान करते हैं. इसके साथ ही इसी अवसर पर मंत्रणा कक्ष में अग्निशमन सेवा सप्ताह भी मनाया गया. कार्यक्रम के दौरान अग्नि सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया. आग से बचाव व आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गयी. अग्निशमन विभाग के कर्मियों द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. इस अवसर पर अपर समाहर्ता लोक शिकायत शंभूनाथ, डीडीसी सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार, स्थापना उपसमाहर्ता शशि कुमार, नजारत उपसमाहर्ता प्राची कुमारी, डीईओ यदुवंश राम, बीडीओ पिपरिया, आरओ पिपरिया, अग्निशमन विभाग के सभी कर्मी व आइटी मैनेजर सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे.