तीन लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार

धनौरी रेलवे गुमटी के समीप कार्रवाई

सूर्यगढ़ा. पुलिस ने धनौरी रेलवे गुमटी के समीप से गुरुवार को दिन में गश्ती के दौरान तीन लीटर महुआ शराब के साथ नशे की हालत में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि पुलिस ने मामले में धनौरी गांव के रहने वाले विमल शर्मा के पुत्र दीपक शर्मा एवं इसी गांव के विजय शर्मा के पुत्र मिंटू कुमार को गिरफ्तार किया है. दोनों ही युवक नशे की हालत में पाये गये. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा में मेडिकल जांच में चिकित्सक ने इनके अल्कोहल का सेवन करने की पुष्टि की. थानाध्यक्ष ने बताया कि उनके पास से प्लास्टिक की तीन बोतल में तीन लीटर महुआ शराब बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. पुलिस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >