मेदनीचौकी से मारपीट के दो आरोपित गिरफ्तार

मेदनीचौकी से मारपीट के दो आरोपित गिरफ्तार

मेदनीचौकी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मेदनीचौकी बाजार में गुरुवार दो व्यवसायियों के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट होने पर दोनों ओर से दर्ज प्राथमिकी के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया मेदनीचौकी बाजार निवासी मो मुन्ना मियां के पुत्र 38 वर्षीय गुड्डू आलम और बाजार के ही स्व. रामेश्वर साहू लहरी के पुत्र 45 वर्षीय संजय साहू लहरी को गिरफ्तार किया गया. दोनों व्यवसायियों के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुआ था. दोनों पक्ष से कांड संख्या 64/25 व कांड संख्या 65/25 के तहत मेदनीचौकी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. दर्ज प्राथमिकी के आरोपित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.वहीं गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >