मारपीट मामले में नामजद दो आरोपित गिरफ्तार

मारपीट मामले में नामजद दो आरोपित गिरफ्तार

हलसी. थाना क्षेत्र अंतर्गत कैंदी गांव से रविवार देर रात मारपीट एवं गाली-गलौज करने के मामले दो नामजद आरोपित को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर किया गया है. वहीं गिरफ्तार आरोपित की पहचान कैंदी गांव निवासी परशुराम रजक के पुत्र रामवीर कुमार व हुलास रजक के पुत्र रविंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है. मारपीट को लेकर रामविलास राम के पत्नी गीता देवी के द्वारा हलसी थाने में लिखित आवेदन देकर 11 लोगों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इस संबंध में हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया की मारपीट मामले में 11 लोगों को नामजद कराया गया था. वहीं मारपीट मामले में चार लोग घायल हो गये थे. मामले दो नामजद अभियुक्त को रविवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर घर से गिरफ्तार कर लिया गया. जिसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >