जगनानी धर्मशाला संचालन के लिए 11 सदस्यीय न्यास समिति गठित

समिति का उद्देश्य धर्मशाला की सुव्यवस्थित देखरेख, पारदर्शी प्रशासन और समाज के हित में इसके उपयोग को सुनिश्चित करना है.

जगनानी धर्मशाला संचालन के लिए 11 सदस्यीय न्यास समिति गठित -समिति में सात नये सदस्य चयनित बड़हिया. अनुमंडलाधिकारी लखीसराय के निर्देशानुसार अंचलाधिकारी राकेश आनंद की अध्यक्षता में गुरुवार को जगनानी धर्मशाला के सफल संचालन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में धर्मशाला के प्रभावी संचालन के लिए 11 सदस्यीय न्यास समिति का गठन किया गया, जिसमें सात नये सदस्यों का चयन किया गया है. समिति का उद्देश्य धर्मशाला की सुव्यवस्थित देखरेख, पारदर्शी प्रशासन और समाज के हित में इसके उपयोग को सुनिश्चित करना है. स्थानीय प्रशासन ने इस कदम को आवश्यक बताते हुए कहा कि नये सदस्यों के जुड़ने से धर्मशाला का संचालन अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित होगा. बैठक में समाज के प्रबुद्धजनों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने समिति गठन की प्रक्रिया का स्वागत किया. समिति गठन के बाद जल्द ही धर्मशाला के रखरखाव, बुकिंग प्रक्रिया और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए दिशा-निर्देश तय किये जायेंगे. बैठक में संदीप कुमार, अर्जुन कुमार, अमित कुमार, कर्नल कुमार, अमित शंकर, रामचंद्र साव, रौशन कुमार नये सदस्य में शामिल हुए. मौके पर जदयू नेता सुजीत कुमार, वार्ड पार्षद प्रेमचंद्र कुमार, प्रतिनिधि संजीव कुमार, गौतम कुमार, बादल कुमार सहित प्रबुद्धजनों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >