सूर्यगढ़ा. लखीसराय-सूर्यगढ़ा एनएच 80 पर रतनुपुर पिपरिया के समीप एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी. घटना बुधवार अपराह्न 3 बजकर 50 मिनट की है. घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल लाया गया. बाइक पर सवार दो अन्य व्यक्ति भी जख्मी हो गये. घटना के बाद ट्रक का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. तकरीबन 45 मिनट के बाद ट्रक को बीच सड़क से हटाया गया. इस दौरान घटनास्थल पर जाम की स्थिति बनी रही. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष भगवान राम के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस के मुताबिक बुधवार की शाम रतनुपुर पिपरिया टोला के समीप बाइक ट्रक के पीछे भाग के भाग में टक्कर मार दिया. बाइक पर तीन लोग सवार थे. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों वाहन को जब्त कर थाना लाया गया है. इधर, ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक पहले आगे चल रहे एक दूसरी वाहन में टक्कर मारा, बाद में पीछे से आ रहे बाइक चालक भी इसकी चपेट में आ गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
