24वीं पुण्यतिथि पर कामरेड सरयुग प्रसाद को दी श्रद्धांजलि

24वीं पुण्यतिथि पर कामरेड सरयुग प्रसाद को दी श्रद्धांजलि

गरीबों के अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले नेता थे सरयुग प्रसाद

सीपीएम जिला कार्यालय में पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

लखीसराय. सीपीएम जिला कार्यालय में रविवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के पूर्व जिला सचिव एवं किसान मजदूर व्यवसायी के प्रखर एवं समाजवादी, संघर्षशील, ताउम्र गरीबों के अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले नेता कामरेड सरयुग प्रसाद का 24वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. जिसकी अध्यक्षता कामरेड अरुण वर्मा कर रहे थे. इस दौरान उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि सरयुग प्रसाद छात्र, नौजवान, मजदूर किसान व्यवसायी के अधिकार एवं समतामूलक समाज की स्थापना की लड़ाई लड़ते हुए संयुक्त कम्युनिस्ट पार्टी में शामिल होकर पुराने मुंगेर जिले का नेतृत्व करते हुए जिले विभाजन के बाद भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के जिला सचिव बनकर लखीसराय कटघरा संघ बनाकर फुटपाथी दुकानदारों को बचाने का काम किया. जो आज भी रेलवे एवं जिला परिषद के अधिकार क्षेत्र में दुकान देकर सम्मान पूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे हैं. एक गरीब मजदूर परिवार में जन्मे कामरेड सरयुग प्रसाद गरीब गुरुबों के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे. संघर्ष के बदौलत लखीसराय नगर परिषद में भी रहकर लखीसराय जनता के समस्या को लेकर लड़ते रहे. उनकी 24वीं पुण्यतिथि पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी एवं जिले के प्रगतिशील विचारधारा के लोग श्रद्धा सुमन अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम कर रहे हैं. मौके पर कामरेड शंकर राम, अरुण वर्मा, रंजीत कुमार, अजीत कुमार, मोती साह, सुनील कुमार, मनोज मेहता, शिवदानी सिंह बच्चन, दिनकर, जोगी यादव, दीपक वर्मा, जदयू के विधि प्रकोष्ठ के घनश्याम प्रसाद यादव, भोला साव, रसोईया यूनियन के अध्यक्ष बबीता देवी, कामरेड कपिल पासवान, आनंद कुमार सिंह, दलित मुक्ति मंच के संयोजक रामपाल मांझी सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >