अवैध बालू लोड ट्रैक्टर जब्त, ट्रैक्टर मलिक के पिता गिरफ्तार

अवैध बालू लोड ट्रैक्टर जब्त

हलसी. थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बालू लोड ट्रैक्टर को जब्त किया है. यह कार्रवाई साढ़माफ- शिवसोना मुख्य मार्ग बाजितपुर मोड़ के समीप ब्लू रंग के एक स्वराज गाड़ी बालू लोडेड आ रहा था, तभी पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागने में सफल रहा. तभी पुलिस के द्वारा ट्रैक्टर रजिस्टर नंबर बीआर 53 जी 6078 है. जिसको जब्त कर लिया गया. वहीं ट्रैक्टर जब्त कर हलसी थाना लाने के दौरान बाजितपुर निवासी ट्रैक्टर मालिक के पिता दिलीप यादव के द्वारा ट्रैक्टर को लेकर बदसलूकी करने के आरोप में बाजितपुर निवासी चंद्रिका यादव के पुत्र दिलीप यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. इस संबंध में हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि अवैध बालू खनन करने को लेकर एक टीम गठित किया गया. वहीं गठित टीम एसआई रंजीत रंजन, सतेन्द्र सिंह एवं पुलिस बल के सहयोग से अवैध बालू लोडेड ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया. वहीं बदसलूकी करने के मामले में चंद्रिका यादव के पुत्र दिलीप यादव को गिरफ्तार कर लिया गया वहीं ट्रैक्टर मालिक के पहचान करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raushan bhagat

रोशन भगत प्रिंट माध्यम में 14 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >