टॉपर बच्चों को मिले मेडल व प्रमाणपत्र, पुरस्कार पाकर खिले छात्रों के चेहरे

टॉपर बच्चों को मिले मेडल व प्रमाणपत्र, पुरस्कार पाकर खिले छात्रों के चेहरे

शारदा विद्यापीठ रामपुर में पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन

जदयू जिलाध्यक्ष रामानुज शर्मा व मुखिया सुधांशु कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

विद्यालय प्रबंधक ने साझा किया विजन, अब हाईटेक कंप्यूटर व बेहतर खेल सुविधाओं से लैस होगा स्कूल

लखीसराय. जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत शारदा विद्यापीठ विद्यालय, रामपुर में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि जदयू जिलाध्यक्ष रामानुज शर्मा, रामपुर मुखिया सुधांशु कुमार, सेवानिवृत बीइओ अनिल कुमार सिंह, बालाजी सीटेट एकेडमी के संचालक सुधांशु रंजन, समाजसेवी रामविलास व अनिल सिंह, विद्यालय के निदेशक विद्यासागर प्रसाद सिंह, प्रधानाचार्य राजीव कुमार व प्रबंधक आशुतोष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है. उन्होंने बच्चों को अगली बार और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया. स्कूल के डिप्टी डायरेक्टर आशुतोष कुमार ने विद्यालय की पांच साल की गौरवशाली यात्रा का विवरण प्रस्तुत किया. उन्होंने कहा कि स्कूल में जल्द ही हाईटेक कंप्यूटर लैब व आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी.

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के टॉपर बच्चों को अतिथियों के हाथों मोमेंटो, प्रमाणपत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया. अपनी मेहनत का फल पाकर बच्चे अत्यंत प्रसन्न नजर आए. उन्होंने भविष्य में और भी अधिक परिश्रम करने का संकल्प लिया. इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं व बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >