शराब के साथ तीन तस्कर व 12 शराबी गिरफ्तार

उत्पाद थाना पुलिस ने जिले के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी व विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया, 12 शराबी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा

जांच अभियान के दौरान 12 पियक्कड़ भी धराया

लखीसराय

उत्पाद थाना पुलिस ने जिले के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी व विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया, 12 शराबी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा. उत्पाद अधीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि किऊल रेलवे स्टेशन के समीप से बेगूसराय जिले के बछवाड़ा निवासी मो कलीम के पुत्र मो फारूक को 14.760 लीटर विदेशी व शराब व ढाई लीटर बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि अमहरा थाना क्षेत्र के काल भैरव निवासी जद्दू मांझी के पुत्र मुकुल कुमार को 3.500 व बिछवे मुसहरी से सिंगारपुर निवासी दरबारी सिंह के पुत्र चंदन कुमार को 2.750 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया. जबकि अशोक धाम रेलवे स्टेशन के समीप से 117 लीटर विदेशी शराब तथा कजरा थाना क्षेत्र के सोलर पावर प्लांट के समीप से एक बाइक पर गैलन में लदे 75 लीटर देसी शराब बरामद किया गया, इस दौरान शराब तस्कर फरार हो गया. वहीं रामनगर निवासी लखन साव के पुत्र धनेश्वर साव, अमहरा निवासी नारायण रविदास के पुत्र अशरफी रविदास, मांझी मंडल के पुत्र सुबोध मंडल, चानन जानकीडीह मोड़ के पास से सीताराम मांझी के पुत्र सुमेश मांझी, जगुआजोर के पास से चुरामनबीघा निवासी बचनेश्वर मंडल के पुत्र रविशंकर कुमार, बट्टा रामपुर निवासी बोतल मांझी के पुत्र राजेंद्र मांझी, धनबह मुसहरी निवासी एतवारी मांझी के पुत्र फेंकन मांझी, मुड़ल मांझी के पुत्र गणेश मांझी तथा बड़हिया उत्पाद थाना द्वारा नाथो लहेरी के पुत्र संचूरी कुमारी, जैतपुर निवासी मानिक सिंह के पुत्र करकू सिंह उर्फ राकेश कुमार, लुखो महतो के पुत्र पंकज महतो व गंगासराय निवासी सरयू सिंह के पुत्र बबन सिंह को शराब पीने के आरोप में दबोचा गया, सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >