जिले के अलग-अलग जगहों पर करंट लगने से तीन की मौत, दो जख्मी

जिले के अलग-अलग जगहों पर मंगलवार को करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गयी. जबकि दो व्यक्ति घायल हो गये

रामगढ़ चौक प्रखंड के औरे गांव में नल पर पानी लेने के दौरान करंट लगने से पिता की हुई मौत, पुत्र सहित दो घायल

लखीसराय .

जिले के अलग-अलग जगहों पर मंगलवार को करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गयी. जबकि दो व्यक्ति घायल हो गये. जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत औरे गांव में मंगलवार को अपराह्न में नल पर पानी लेने गये एक 55 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गयी. जबकि करंट के झटका लगने से उनके पुत्र समेत दो युवक घायल हो गये. घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही औरे पंचायत मुखिया राजीव कुमार, पैक्स अध्यक्ष दीपक शर्मा, सरपंच नवीन कुमार शर्मा सहित अन्य ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंच मामले की जानकारी ली. सदर अस्पताल में ग्रामीणों ने बताया कि घटना के शिकार लोग कुआं के पास नल पर पानी लेने के लिए पहुंचे थे. नल के पास बिजली का लोहे का पोल गड़ा हुआ है. जिसके माध्यम से करंट प्रवाहित होने लगा. जिसकी चपेट में आने से मौके पर ही रामशरण सिंह के 55 वर्षीय पुत्र कृष्णनंदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि बिजली के झटका लगने से कृष्णनंदन सिंह के पुत्र 28 वर्षीय गौरव कुमार एवं गांव के ही रजनीश कुमार के पुत्र 25 वर्षीय धर्मवीर कुमार घायल हो गये. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है. रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, पदाधिकारी को अस्पताल भेजा गया है.

नवादा जिले के 40 वर्षीय युवक की गयी जान

हलसी. थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतापपुर पंचायत के फतेहपुर गांव में करंट लगने से नवादा जिला के काशीचक थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलहर गांव निवासी सियाराम सिंह के 40 वर्ष के पुत्र चंदन कुमार की जान चली गयी. मिली जानकारी के अनुसार चंदन कुमार हार्वेस्टर मशीन चालक था. हार्वेस्टर में कुछ त्रुटि होने के कारण वेल्डिंग करने के लिए किसी लेंथ मशीन के पास गया था. वेल्डिंग के दौरान विद्युत प्रवाहित तार में स्पर्श हो जाने से मौत हो गयी. मृतक चंदन भाई में बड़ा था. मिली जानकारी के अनुसार चंदन हार्वेस्टर मशीन चलाकर अपनी जीविका चलाता था. चंदन को एक पुत्र भी है. उसके गुजर जाने बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया. घटना के बाद परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है. बेलहर गांव निवासी चंदन सिंह अपने हार्वेस्टर को लेकर फतेहपुर गांव में फसल कटाई को लेकर आये थे. हार्वेस्टर में वेल्डिंग करा रहे थे तभी विद्युत प्रवाहित तार के चपेट में आने से मौत हो गयी.

डीह पिपरिया गांव में बिजली तार की चपेट में आया युवक, मौत

सूर्यगढ़ा. पिपरिया थाना क्षेत्र के डीह पिपरिया गांव में करंट लगने से इसी गांव के रहने वाले भागी रजक के 20 वर्षीय पुत्र मिथुन कुमार की मौत हो गयी. पिपरिया थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार की सुबह युवक अपने घर में किसी प्रकार विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया. करंट लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. परिजन उसे इलाज के लिए लखीसराय ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. पुलिस के पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >