चानन. बन्नू बगीचा थाना के पुलिस ने गोहरी कामियापुर गांव से मारपीट मामले में दो अभियुक्त को तथा बतसपुर गांव से एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है. जिसे गुरुवार को लखीसराय कोर्ट में पेश किया गया. थानाध्यक्ष संजीत कुमारी ने बताया कि बन्नू बगीचा थाना कांड संख्या 05/26 मारपीट मामले में गोहरी कामियापुर गांव के रहने वाले नंदलाल दास के पुत्र जितेंद्र दास को गिरफ्तार किया गया. इधर, बन्नू बगीचा थाना कांड संख्या 07/26 मारपीट मामले में योगेंद्र दास के पुत्र अखिलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया. 25 जनवरी 2026 को दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी.दोनों ही पक्ष द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. पुलिस द्वारा दोनों ही पक्ष के एक-एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. इधर, बतसपुर गांव से इसी गांव के रहने वाले चमन यादव के पुत्र गैर जमानती वारंटी कपिल यादव को गिरफ्तार किया.
मारपीट मामले में तीन लोग गिरफ्तार
मारपीट मामले में तीन लोग गिरफ्तार
