लापता सुधांशु का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं

जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरी गांव निवासी संटू यादव के 14 वर्षीय पुत्र सुधांशु कुमार के लापता होने के पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है

17 मार्च से लापता 18 को परिजन थाना में आवेदन देकर खोज का गुहार लगाया था

तेतरहाट थाना क्षेत्र के खैरी गांव की घटना

किसी अनहोनी को लेकर परिवार हो रहे सशंकित

लखीसराय

जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरी गांव निवासी संटू यादव के 14 वर्षीय पुत्र सुधांशु कुमार के लापता होने के पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है. जानकारी के अनुसार छात्र सुधांशु 17 मार्च को सुबह साढ़े छह घर से कोचिंग के लिए निकला था. मगर देर शाम तक वापस नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो परिजन ने 18 मार्च को तेतरहाट थाना में आवेदन देकर पुलिस से छात्र को खोजने का गुहार लगाया. पिता ने बताया कि सुधांशु मोबाइल भी नहीं रखता है. उन्होंने बताया कि लगातार रिश्तेदार और आसपास के क्षेत्र में अपने स्तर से उसका तलाश कर रहे हैं. मगर अब तक कोई भी जानकारी नहीं मिल सका है. घटना के बाद से घर में मातम जैसा माहौल है. परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं. स्थानीय ग्रामीण ने भी इस मामले में पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने का मांग किया है. वहीं तेतरहाट थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. तेतरहाट थानाध्यक्ष ईलू उपाध्याय ने बताया कि परिजन के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरतापूर्वक जांच कर छात्र की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >