क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होने लखीसराय की टीम भागलपुर रवाना

भागलपुर के सैंडिस मैदान में 10 से 20 मार्च तक होने वाले मेंस अंडर 23 क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए जिला की टीम रवाना हो गयी

लखीसराय भागलपुर के सैंडिस मैदान में 10 से 20 मार्च तक होने वाले मेंस अंडर 23 क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए जिला की टीम रवाना हो गयी. लखीसराय जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सह वार्ड पार्षद गौतम कुमार ने बताया कि टीम को डीएम मिथिलेश मिश्र व भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की. सचिव ने बताया कि लखीसराय टीम में रवि सिंह कप्तान, सुशांत सिंह उपकप्तान के अलावा दो विकेटकीपर गोपाल कुमार व शौर्य सुमन सहित अजय राज, अंकित राज, गोपाल कुमार तरुण, अभिषेक, अमन, हिमांशु, बाबल, रियान, नीतीश, रंजीत, रवि को शामिल किया गया. जबकि टीम मैनेजर के रूप में अभिषेक कुमार भागलपुर जायेंगे. उन्होंने बताया कि लखीसराय की टीम इस प्रतियोगिता में चार मैच खेलेगी, तथा जीत पर अगले चक्र में प्रवेश करेगी. मौके पर एसोसिएशन के संयुक्त सचिव राकेश कुमार व अन्य मौजूद थे. ,सभी ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >