गणतंत्र दिवस पर निकली भव्य परेड, झांकियों ने बिखेरी विकास योजनाओं की झलक

गणतंत्र दिवस पर झांकियों ने बिखेरी विकास योजनाओं की झलक

गांधी मैदान में आयुक्त, डीएम व एसपी ने किया परेड निरीक्षण, जीविका की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

लखीसराय. 77वें गणतंत्र दिवस पर गांधी मैदान में परेड निकाली गयी, जिसका निरीक्षण आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, डीएम मिथिलेश मिश्र व एसपी अवधेश दीक्षित ने किया. परेड के बाद एक दर्जन विभागों ने झाकियां निकाली. एक-बढ़कर एक झांकियाें के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया गया. मद्य निषेध विभाग द्वारा झांकी के माध्यम से लोगों को शराब सेवन से होने वाली हानि के बारे में जागरूक किया. गांधी मैदान में झंडोत्तोलन के बाद कमिश्नर ने अपने संबोधन में कहा कि हम सबका दायित्व है कि स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों की कुर्बानी को याद करें. देश के उत्थान के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा लें. उन महापुरुषों के बलिदान से सीख लें. सामाजिक, सांस्कृतिक व नैतिक मूल्यों को अक्षुण्ण रखने का संकल्प ले. इस दौरान योजनाओं की उपलब्धि गिनायी गयी. इसके बाद डीएम मिथिलेश मिश्र ने समाहरणालय परिसर में झंडोतोलन किया. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी अवधेश दीक्षित ने तिरंगा फहराया. जिला विकास अभिकरण कार्यालय में डीडीसी सुमित कुमार, जिला परिषद कार्यालय में जिला परिषद अध्यक्ष अंशु कुमारी, अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ प्रभाकर कुमार व एसडीपीओ शिवम कुमार ने झंडोत्तोलन किया. व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा, विधिक संघ में वरीय अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने झंडोत्तोलन किया. सदर प्रखंड परिसर में बीडीओ पल्लवी सागर की उपस्थिति में प्रखंड प्रमुख पूनम कुमारी द्वारा झंडोतोलन किया. जिले के सभी थाना परिसर में थानाध्यक्ष ने झंडोतोलन किया. इसके साथ ही शिक्षा, कृषि आदि विभागों के कार्यालय परिसर में झंडोतोलन किया गया.

महादलित टोला में अधिकारी व मुखिया ने किया झंडोत्तोलन

मुख्यालय परिसर से सटे गढ़ी विशनपुर महादलित टोला में डीआरडीए के निदेशक नीरज कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार ने महादलित टोला के सामुदायिक भवन में, झपसी मांझी के घर के समीप पद्दू मांझी ने झंडोतोलन किया. सदर प्रखंड के विभिन्न पंचायत भवन में मुखिया ने झंडोतोलन किया. मुखिया नाजिका खातून ने खगौर स्थित पंचायत भवन में व गढ़ी बिशनपुर पंचायत के मुखिया रूबी देवी झंडोतोलन किया. पचना रोड स्थित जिला राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू व लायंस क्लब में क्लब के अध्यक्ष प्रो मनोरंजन कुमार द्वारा झंडोत्तोलन किया.

कार्यक्रम में इन्होंने की शिरकत

सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल, नप अध्यक्ष अरविंद पासवान, जिप अध्यक्ष अंशू कुमारी, एडीएम नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, डीटीओ पंकज मुकुल मणि, एसडीओ प्रभाकर कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार, वरीय उप समाहर्ता शशि कुमार, प्राची कुमारी, डीसीएलआर राहुल कुमार, खेल पदाधिकारी मृणाल रंजन सहित अन्य जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी मौजूद थे.

———————————

गणतंत्र दिवस पर आकर्षण का केंद्र रही जीविका की झांकी

लखीसराय. 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में जीविका द्वारा सामाजिक विकास विधा अंतर्गत दीदी अधिकार केंद्र पर आधारित प्रस्तुत की गयी भव्य एवं आकर्षक झांकी सभी के आकर्षण का केंद्र रही. महिलाओं के अधिकार, लैंगिक हिंसा एवं समानता के अधिकार तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए जीविका दीदियां द्वारा दीदी अधिकार केंद्र के माध्यम से किये गये कार्यों को प्रदर्शित किया गया. झांकी के आगे प्रथम भाग में जीविका दीदियों द्वारा दीदी अधिकार केंद्र के माध्यम से नई चेतना अभियान-एक पहल बदलाव की ओर समेत चलाए जा रहे जागरूकता अभियान और महिला स्वावलंबन तथा सशक्तिकरण की प्रस्तुति हुई. वहीं झांकी के दूसरे भाग में लैंगिक हिंसा और फिर दीदी अधिकार केंद्र के द्वारा महिलाओं को दिलाये जा रहे अधिकार और न्याय को प्रदर्शित किया गया. झांकी को सफल बनाने एवं नाटकीय स्वरूप देने में सर्वोदय जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ, लखीसराय की जीविका दीदियों की अहम भूमिका रही. इसके साथ ही जिला कार्यालय में जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका, प्रखंड कार्यालय में प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जीविका एवं सभी सामुदायिक संगठनों में संगठन की अध्यक्ष जीविका दीदियों ने झंडोत्तोलन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >